मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक वाराणसी में संपन्न, विकास व समन्वय के मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक वाराणसी में संपन्न, विकास व समन्वय के मुद्दों पर हुई गंभीर चर्चा

वाराणसी। जिले के नदेसर स्थित एक होटल में मंगलवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।

बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साई ने भाग लिया। इस उच्चस्तरीय बैठक में राज्यों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे कई मुद्दे हैं जिन्हें राज्यों के अकेले सुलझा पाने की संभावना नहीं है, ऐसे में केंद्र और राज्यों के समन्वय की अत्यधिक आवश्यकता है।

बैठक के दौरान चारों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने राज्यों से जुड़ी प्राथमिकताओं और समस्याओं को साझा किया, जिन पर केंद्रीय गृह मंत्री ने गंभीरता से चर्चा की और समाधान हेतु उचित कदम उठाने का भरोसा दिया।

बैठक के उपरांत सभी प्रतिनिधियों ने साथ में भोजन किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री अमित शाह बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इस महत्वपूर्ण बैठक के आयोजन के लिए वाराणसी जिला प्रशासन ने पुख्ता तैयारियां की थीं। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य सभी प्रबंधों को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क और सक्रिय रहा।

यह बैठक क्षेत्रीय समन्वय की दिशा में मील का पत्थर साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र