जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त रुख

जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न, अनुपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों पर सख्त रुख

वाराणसी।जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (काशी विद्यापीठ) की लंबे समय से अनुपस्थिति पर अंतिम चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही संविदा पर कार्यरत 27 चिकित्सा अधिकारियों द्वारा बिना अनुमति कार्य छोड़ने की शिकायतों पर सीएमओ को नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण से वंचित रह गए चिन्हित प्रतिरोधी परिवारों को प्रभावी ढंग से प्रोत्साहित किया जाए। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रभावशाली व्यक्तियों व संस्थाओं की मदद ली जाए।

जिन क्षेत्रों में मीजल्स व रूबेला के मामले सामने आए हैं, वहां विशेष टीकाकरण अभियान चलाने और आवश्यक स्वास्थ्य उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जननी सुरक्षा योजना (JSY) के अंतर्गत सभी लाभार्थियों व आशा कार्यकर्ताओं को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश भी दिया गया।

जिन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों (स्वास्थ्य उपकेंद्रों) में प्रसव नहीं हो पा रहे हैं, वहां कार्यरत सीएचओ (CHOs) की निगरानी के साथ रिक्त उपकेंद्रों की जिम्मेदारी एएनएम को सौंपी जाए।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास वजन मशीन व अन्य उपकरणों की उपलब्धता की जानकारी ली और सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यक उपकरण शीघ्र उपलब्ध कराएं जाएं।

बैठक में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने एसएसपीजी मंडलीय जिला चिकित्सालय, कबीर चौरा में डायलिसिस यूनिट के संचालन को लेकर की गई तैयारियों की भी जानकारी दी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र