नेत्र परीक्षण शिविर में 62 लोगों की हुई नि:शुल्क जांच, 10 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

नेत्र परीक्षण शिविर में 62 लोगों की हुई नि:शुल्क जांच, 10 मरीजों का होगा मोतियाबिंद ऑपरेशन

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के भन्दहाँ कला, कैथी केंद्र पर बुधवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 62 लोगों की आंखों की जांच की गई। यह शिविर आर. जे. शंकरा आई हॉस्पिटल और सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लगाया गया था।

 

शिविर में 10 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जिनका ऑपरेशन, लेंस प्रत्यारोपण एवं चश्मा नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इन मरीजों को गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कर ऑपरेशन किया जाएगा और शुक्रवार को अस्पताल की बस से वापस आशा केंद्र लाया जाएगा।

 

नेत्र परीक्षण शिविर का संचालन आर. जे. अस्पताल की सामुदायिक आउटरीच टीम लीडर युगल चन्द्रा के नेतृत्व में किया गया। टीम में नेत्र विशेषज्ञ सोनाली, नेत्र सहायक दीप्ति, अखिलेश और हरिशंकर शामिल रहे।

 

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने बताया कि इस तरह के नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आशा ट्रस्ट केंद्र पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के गरीब और जरूरतमंद लोगों को समय रहते मोतियाबिंद जैसी बीमारी से निजात मिल सके।

 

उन्होंने बताया कि अगला शिविर 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। शिविर के सफल आयोजन में प्रदीप सिंह, राजकुमार पटेल, दीन दयाल सिंह, अरुण पाण्डेय, ज्योति सिंह, सौरभ चन्द्र, रमेश प्रसाद, ब्रजेश कुमार, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव सहित कई स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत