डीसीपी की टिप्पणी से आहत पत्रकारों ने पुलिस आयुक्त से की मुलाकात

निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग, पत्रकारिता की गरिमा की रक्षा की अपील

 

वाराणसी (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल की सोशल मीडिया पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पत्रकार समाज में रोष व्याप्त है। इसी के मद्देनज़र शनिवार को एक दैनिक समाचार पत्र के प्रधान संपादक एवं पत्रकार प्रेस क्लब के प्रदेश संयोजक मनीष दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल कचहरी स्थित पुलिस मुख्यालय पहुंचा।

 

प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) राजेश सिंह से मुलाकात कर डीसीपी की टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई और निष्पक्ष जांच की मांग की। पत्रकारों ने बताया कि बड़ागांव थाना प्रभारी के विरुद्ध खबर प्रकाशित होने के बाद डीसीपी आकाश पटेल ने प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष एवं समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक घनश्याम पाठक के विरुद्ध एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अमर्यादित टिप्पणी की, जिससे वे मानसिक रूप से आहत हैं।

 

प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि यह घटना पत्रकारिता की गरिमा और स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। प्रतिनिधिमंडल ने इसी के साथ पत्रकार विपिन पांडेय से जुड़े प्रकरण को भी अधिकारियों के समक्ष रखा और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

 

इस पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल एवं जेसीपी राजेश सिंह ने आश्वस्त किया कि किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विपिन पांडेय मामले में उच्चस्तरीय जांच कराकर पीड़ित को न्याय दिलाने का भरोसा भी दिलाया।

 

प्रतिनिधिमंडल में शामिल प्रमुख पत्रकारों में: घनश्याम पाठक, मनीष दीक्षित, डॉ. वरुण उपाध्याय, सोनू सिंह, संतोष पांडे, पंकज भूषण मिश्रा, पवन त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनय मौर्य, आकाश यादव, प्रवीण चौबे, डीपी तिवारी, आफताब आलम, पवन पांडे, कृपा शंकर यादव, दिलीप कुमार दुबे, नीतीश वर्मा, लवकेश पांडे, अजीत कुमार सिंह, कमलेश यादव, गुलजार अली, राहुल सेठ, शशांक सिंह, अभिषेक पांडेय, कृष्णा पाठक, कृष्ण मोहन गुप्ता बंगा, उमेश दुबे, सुभाष सिंह, नीरज गुप्ता, कुलदीप सिंह, अरुण मिश्रा, अनीश मिश्रा, सुधीर उपाध्याय, दयाशंकर पांडे, कृष्णकांत मिश्र, आनंद चतुर्वेदी, घनश्याम यादव, नवीन प्रधान, राजेश सिंह, मुकेश कुमार, शाहनवाज खान, ओमप्रकाश चौधरी, विपिन पांडे, ऋषिकेश पांडे, आकाश सरोज, तनवीर अहमद, पुष्कर दीक्षित, राजेश भारद्वाज, शरद यादव, कुणाल त्रिपाठी, आनंद मौर्या, आकाश त्रिपाठी, रामजन्म यादव, लकी यादव, राहुल त्रिपाठी, सम्राट यादव, अमित यादव, अभिनव पांडेय, मधुकर मिश्रा, ऋषिकांत प्रजापति, दीपक बारी, विवेक कुमार यादव, मयंक कुमार, मनीष पांडेय, विजय जायसवाल, त्रिपुरारी यादव, सरफराज खान, अमृत लाल, अभिषेक यादव सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई…

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    चौबेपुर में स्वर्णकार संघ की बैठक सम्पन्न, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। आगामी 11 अप्रैल 2026 को लखनऊ में आयोजित सोनार महासम्मेलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    लखनऊ महासम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी, सोनार समाज की एकजुटता का होगा प्रदर्शन

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    भदोही में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने दिखाई दमदार भागीदारी

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गुलाल और गुलाब की खुशबू में सजा स्नेह मिलन, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कार्यकर्ताओं संग खेली होली

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    गेट-2026 में श्रेयांशी नारायण सिंह का परचम, ऑल इंडिया 26वीं रैंक से जिले का बढ़ाया मान

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल