टीबी मुक्त भदोही की ओर एक और कदम, 101 मरीजों को मिली पोषण पोटली

टीबी मुक्त भदोही की ओर एक और कदम, 101 मरीजों को मिली पोषण पोटली

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नवंबर 2025 तक जनपद को टीबी मुक्त बनाने की मुहिम को गति देते हुए औराई ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को 101 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अपने कर-कमलों से रोगियों को पोषण किट प्रदान की।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि भदोही को टीबी-मुक्त जनपद घोषित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और सभी संबंधित विभागों को समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसके तहत क्षय रोगियों को पोषण के साथ-साथ उपचार में सहयोग देने का उद्देश्य है।

पोषण पोटली में दाल, चना, मूंगफली, घी, न्यूट्रीमिक्स सहित आवश्यक खाद्य सामग्री दी गई, जिससे रोगियों की प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि हो और दवा का असर बेहतर हो।

 

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए जिले में जन-जागरूकता अभियान तेज करने की आवश्यकता बताई, जिससे टीबी के प्रति भ्रांतियों को दूर किया जा सके और रोगी समय से इलाज प्राप्त करें।

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद, जनहित हॉस्पिटल, बेबी एवरार चेयरमैन घोसिया, आलम हॉस्पिटल, आनंद हॉस्पिटल, गुप्ता हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल, शकुंतला हॉस्पिटल द्वारा पोषण पोटली एवं चिकित्सकीय सहयोग प्रदान किया गया।

आयोजकों ने इन संस्थानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सार्वजनिक-निजी सहभागिता से ही इस अभियान को सफल बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.के. चक, बीडीओ दिलीप कुमार, जिला सूचना अधिकारी डॉ. पंकज कुमार, सीडीपीओ रीता अवस्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया जबकि आयोजन की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कृष्ण चंद दुबे ने निभाई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भदोही पुलिस का सघन अभियान: एक वारंटी समेत 22 गिरफ्तार, 122 वाहनों का चालान

    शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कसा शिकंजा; 1.31 लाख रुपये का समन जारी   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोही। जनपद में कानून-व्यवस्था…

    स्विफ्ट कार से तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच देसी बम और तमंचा बरामद

    सुरियावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे आरोपी; प्रतापगढ़ के तीनों अभियुक्त जेल भेजे गए   रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। जनपद में अपराधियों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, 87 शिकायतों में 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर समाजवादी पार्टी ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    आशा लाइब्रेरी का दो दिवसीय समर कैंप संपन्न, छात्राओं ने सीखी रचनात्मक गतिविधियां

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    माय भारत ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    रजिस्ट्री के लिए ले जा रही नकदी लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, आठ आरोपी दबोचे

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण

    मुनारी की दलित बस्ती को मिली सीसी रोड की सौगात, विधायक त्रिभुवन राम ने किया लोकार्पण