ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर क्षेत्र के बहादुपुर गांव में सोमवार रात एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना आउटर सिग्नल के अंदर मेन लाइन पर हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, पंकज राम (25) पुत्र शंकर राम मजदूरी करता था। सोमवार को मऊ तंमसा से लौटकर पैदल ही रेलवे लाइन के सहारे घर लौट रहा था। रात लगभग 8 बजे बहादुपुर के पास वह स्पेशल ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अविवाहित पंकज के परिवार में माता सुमन देवी, दो भाई और तीन बहनें हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है, दूसरी की तय है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





