चोलापुर : शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा, वीर गाथाओं को किया नमन

चोलापुर : शहीदों की याद में श्रद्धांजलि सभा, वीर गाथाओं को किया नमन

वाराणसी : चोलापुर शहीद स्थल पर रविवार को आजादी के मतवालों को याद किया गया। 17 अगस्त 1942 को नागपंचमी के दिन वीर बहादुर सिंह के नेतृत्व में आयर बाजार से निकला जत्था जब चोलापुर पुलिस छावनी पहुंचा तो अंग्रेजी हुकूमत की ओर से गोलियां बरसाई गईं। इसमें पांच क्रांतिकारी शहीद हो गए थे। इन्हीं शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्धांजलि सभा का आयोजन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतीश चौबे के नेतृत्व में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज सांसद उज्जवल रमण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, एमएलसी विनीत सिंह के पुत्र सनी सिंह तथा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सचिव नागेश्वर सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। मुख्य अतिथियों और वक्ताओं ने चोलापुर की धरती को वीरों की धरती बताते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया। गजेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में पांचों शहीदों के परिजनों को मंच पर बुलाकर अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

सभा की अध्यक्षता बायो वृद्धि चौबे और संचालन दिलीप चौबे ने किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे और शहीदों को नमन किया। यह आयोजन वाराणसी जिले के एकमात्र क्रांतिकारी शहीद स्थल पर किया गया, जहां 1942 में तिरंगा फहराने की कोशिश में पांच वीर क्रांतिकारी मातृभूमि पर बलिदान हुए थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम