चौबेपुर पुलिस ने शातिर अजीत निषाद पर कसा शिकंजा, गुंडा एक्ट में की कार्रवाई

चौबेपुर पुलिस ने शातिर अजीत निषाद पर कसा शिकंजा, गुंडा एक्ट में की कार्रवाई

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

वाराणसी (चौबेपुर)। अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चौबेपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुस्तफाबाद रेतापार गांव निवासी शातिर अजीत निषाद के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम (गुंडा एक्ट) के तहत कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अजीत निषाद पर लंबे समय से मारपीट, धमकी, चोरी, सार्वजनिक शांति भंग करने और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद उसकी गतिविधियों पर निगरानी रखी गई और जांच के बाद कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि अजीत की हरकतों से गांव में लगातार डर का माहौल बना रहता था। आए दिन धमकाना, बाइक चोरी और झगड़े-फसाद की घटनाएं आम हो चुकी थीं।

चौबेपुर पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, दर्जनों वाहनों का चालान   जंसा (वाराणसी)। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से गुरुवार देर…

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बैरक, किचन और शौचालय का लिया जायजा     वाराणसी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा ने गुरुवार को चौकाघाट स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस