प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 82 लाभार्थियों को मिला आवास
वाराणसी। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बुधवार को 82 आवासों का सफल आवंटन किया गया। यह प्रक्रिया वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में लॉटरी के माध्यम से सम्पन्न हुई।
कुल 642 लाभार्थियों के सापेक्ष ग्राम हरहुआ एवं कुरहुआ स्थित आवासों का आवंटन पारदर्शी तरीके से किया गया। लाभार्थियों की प्रत्यक्ष मौजूदगी में पूरी कार्यवाही संपन्न होने से प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित रही।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव, सचिव डॉ. वेद प्रकाश मिश्रा, परियोजना अधिकारी (डूडा) निधि वाजपेयी, प्रभारी अधिकारी संपत्ति आनंद प्रकाश तिवारी, सहायक संपत्ति अधिकारी रमेश दुबे सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।




