वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में भदोही का होगा योगदान : डीएम

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था में भदोही का होगा योगदान : डीएम

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में भदोही का बेहतर योगदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। यह निर्देश जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए।

डीएम ने कहा कि जनपद की अर्थव्यवस्था में प्राथमिक, द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्रों की भागीदारी अहम है। इनमें तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर जितनी अधिक होगी, उतना ही अच्छा योगदान भदोही का प्रदेश की अर्थव्यवस्था में रहेगा। उन्होंने तृतीयक क्षेत्र से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे अपने-अपने सेक्टर में उच्चतर वृद्धि दर हासिल करने के लिए विशेष रणनीति बनाएं और जमीन पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

बैठक में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत ने तृतीयक क्षेत्र की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इस मौके पर सीएमओ, डीएफओ, सहायक निदेशक कारखाना, उपायुक्त उद्योग, एआरटीओ, उप कृषि निदेशक सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    राजकीय भवनों पर फहरेगा तिरंगा, कार्यालयों व विद्यालयों में गांधी जी के चित्र पर होगा माल्यार्पण; स्वास्थ्य मेला, रक्तदान शिविर और रोगियों को फल-दवा वितरण भी     रिपोर्ट अभिषेक…

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    प्रभारी जिला जज, डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य व स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय भदोही। प्रभारी जिला जज डॉ.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    राष्ट्रीय सनातन संघ के संस्थापक सदस्यों की बैठक, संगठन विस्तार पर मंथन

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    सहकारी बैंक में सेंधमारी का प्रयास, गैस कटर से काटा दरवाजा

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    डॉ. रंगनाथ दुबे के जन्मदिन पर 34वां रक्तदान शिविर, 45 यूनिट रक्त संग्रहित

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    संपूर्णानंद पांडेय बने वर्किंग जर्नलिस्ट मीडिया काउंसिल के बठिंडा अध्यक्ष

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    ‘विकसित भारत-2047’ की थीम पर सजी रंगोली, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा