न्यायालय आपके द्वार अभियान में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनी फरियादी की बात

न्यायालय आपके द्वार अभियान में डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण, जमीन पर बैठकर सुनी फरियादी की बात

 

रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय

भदोही। न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने बुधवार को विभिन्न विवादित प्रकरणों के स्थलीय निरीक्षण कर त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया तेज की। इस दौरान उन्होंने राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पक्षकारों की बातें गंभीरता से सुनीं।

 

तहसील ज्ञानपुर के मौजा बड़ागांव में जंगल की भूमि पर पक्का मकान और चारदीवारी बनाकर कब्जा करने से जुड़े चार मामलों का डीएम ने तहसीलदार अजय सिंह व राजस्व अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लगभग 100 वर्षीय फरियादी शत्रुघ्न दुबे की शिकायत पर डीएम स्वयं जमीन पर बैठकर उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उपस्थित ग्रामीणों ने इस जमीनी जनसुनवाई की सराहना की।

 

इसी क्रम में डीएम ने मौजा गोधना में उषा देवी व माया देवी तथा तहसील औराई के अहिमनपुर में सरकार बनाम विकास मिश्रा से संबंधित प्रकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

 

डीएम ने कहा कि विवादित मामलों का समाधान निष्पक्ष सुनवाई और स्थलीय निरीक्षण से ही संभव है। उन्होंने सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि न्यायालय आपके द्वार अभियान के तहत लंबित प्रकरणों का शीघ्र व शुचितापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम औराई बरखा सिंह, डीआईओ डॉ. पंकज कुमार, चीफ रीडर बृजनाथ सहित संबंधित कानूनगो व लेखपाल उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव…

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    प्रेमी के बंद मकान के बाथरूम में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    पुलिसकर्मी से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    इंडियन बैंक में ग्राहक सेवा दिवस पर ग्राहकों से संवाद

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    जौनपुर के अश्विनी शुक्ला बने उप निरीक्षक

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    सद्भावना के संकल्प से गूंजा वाराणसी मंडल

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित

    संरक्षा-सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए 11 रेलकर्मी ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित