पेड़ के नीचे सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, चार माह पहले हुई थी शादी

पेड़ के नीचे सो रहे युवक की गला रेतकर हत्या, चार माह पहले हुई थी शादी

चौबेपुर (वाराणसी)। सिंघवार गांव में गुरुवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। घर के बाहर पेड़ के नीचे सो रहे युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। खून से लथपथ शव देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय अनिल भारती पुत्र छोटेलाल भारती के रूप में हुई है। परिजन चीख सुनकर बाहर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल अनिल को तत्काल पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

अनिल की शादी मात्र चार माह पहले सूरजा देवी से हुई थी। पत्नी ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए कहा कि पति का किसी से कोई विवाद नहीं था। मां का आरोप है कि पुलिस ने रात में केवल औपचारिक जांच की।

घटना की जानकारी पर डीसीपी प्रमोद कुमार, एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह और चौबेपुर प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा