चौबेपुर में लगा पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का चौपाल

92 माह की आसान किस्तों पर हर घर तक पहुँचेगी सोलर बिजली

 रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शुक्रवार को चौबेपुर पंचायत भवन पर चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

ग्राम पंचायत चौबेपुर को ग्राम प्रधान राघवेन्द्र जायसवाल व आराध्या इलेक्ट्रॉनिक ने गोद लिया है। जानकारी के अनुसार पंचायत क्षेत्र में लगाए जाने वाले 2 किलोवाट 600 वाट क्षमता के सोलर पैनल की लागत ₹1.30 लाख है, जिसमें केंद्र सरकार ₹60 हजार, राज्य सरकार ₹30 हजार की सब्सिडी दे रही है। इसके अलावा ग्राम प्रधान एवं आराध्या इलेक्ट्रॉनिक की ओर से ₹13 हजार का अतिरिक्त अनुदान भी दिया जाएगा।

शेष ₹27 हजार की राशि का भुगतान लाभार्थियों को 92 माह की आसान किस्तों में करना होगा। प्रति माह ₹311 की किस्त 6% ब्याज दर पर निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, खंड विकास अधिकारी चोलापुर शिवनारायण सिंह, मुख्य परियोजना अधिकारी शशि कुमार गुप्ता (यूपी नेडा), सचिव आनंद शील अंबेडकर, आशीष दुबे (प्रोप्राइटर, आराध्या इलेक्ट्रॉनिक) तथा विभिन्न बैंकों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    एपेक्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सैकड़ों नागरिकों ने लिया भाग   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, राजातालाब (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के तत्वावधान में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने किया योगाभ्यास   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। अंतरराष्ट्रीय योग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चौबेपुर में सजा योग और ध्यान का महाकुंभ

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    योग दिवस पर शिक्षण संस्थानों में गूंजा स्वास्थ्य का संदेश

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    गंगा में समाए भाई-बहन, स्नान के दौरान दर्दनाक हादसे से दो गांवों में पसरा मातम

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    पुलिस लाइन में गूंजा योग का संदेश, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने जवानों संग किया सामूहिक योगाभ्यास

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण

    दक्षिणी विधानसभा को विकास की नई सौगात, सात करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का हुआ लोकार्पण