वाराणसी के कैथी टोल प्लाजा पर सांसद धर्मेंद्र यादव का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी)। आजमगढ़ के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र यादव का रविवार को कैथी टोल प्लाजा पर गाजीपुर जाते समय भव्य स्वागत किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि 2027 में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व शिवम डॉ. विजय बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य धर्मेंद्र यादव, एडवोकेट गोविंद सिंह यादव, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी चंद्रशेखर पाल, विनोद सोनकर, राजेंद्र यादव, बबलू यादव (बीडीसी), प्रदीप यादव, रामरतन, योगेश यादव (सेक्टर प्रभारी) समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।




