21 सितंबर को सूर्य ग्रहण : भारत में नहीं दिखेगा, सूतक भी नहीं रहेगा

21 सितंबर को सूर्य ग्रहण : भारत में नहीं दिखेगा, सूतक भी नहीं रहेगा

वाराणसी। 21 सितंबर को सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर सूर्य ग्रहण पड़ेगा, लेकिन यह भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसे में देश में सूतक काल भी लागू नहीं होगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 11 बजे से शुरू होकर 3 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगा। यह खगोलीय घटना न्यूजीलैंड और पश्चिमी अंटार्कटिका के आसपास के क्षेत्रों से देखी जा सकेगी।

वैज्ञानिकों के अनुसार, जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक पहुंचने से रोक देता है, तब सूर्य ग्रहण होता है। जबकि शास्त्रों में इसे राहु-केतु का प्रभाव माना गया है।

पितृ तर्पण और दान का महत्व

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार चूंकि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा, इसलिए अमावस्या के दिन धर्म-कर्म यथावत होंगे। सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पितृ पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन पितरों के लिए धूप-ध्यान, तर्पण और दान करने की परंपरा है।

गायों को हरी घास खिलाना, गौशाला में दान करना, गरीब बच्चों को पढ़ाई का सामान और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र देना शुभ माना गया है। गंगा, यमुना, नर्मदा, शिप्रा जैसी पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व है। जो नदी तक नहीं जा पाते, वे घर पर गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं।

पूजन-अर्चन के उपाय

इस दिन भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का अभिषेक करें, पीपल पर जल चढ़ाकर परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का पाठ कर हनुमान जी के सामने दीप जलाएं। शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का जप करें। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और “कृं कृष्णाय नमः” मंत्र का जप करना फलदायी माना गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा