प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर संगम क्षेत्र में भव्य गंगा आरती

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत, विविध कार्यक्रम होंगे आयोजित

 

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को संगम क्षेत्र में माँ गंगा की भव्य आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नमामि गंगे विभाग एवं हरिहर गंगा आरती समिति के सहयोग से हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे। आरती के दौरान घाट पर मंत्रोच्चार, शंखनाद और ढोल-नगाड़ों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ मनाया जा रहा है। इस दौरान राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों में टीवी उन्मूलन अभियान, आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई, मानव श्रृंखला, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण, नशा मुक्ति शपथ, निबंध-वाद विवाद प्रतियोगिता, स्वास्थ्य परीक्षण, कारागार भ्रमण, क्विज, संतों का आशीर्वाद, खेल प्रतियोगिता, स्वयं सहायता समूह उत्पाद प्रदर्शनी, बाइक रैली, पेंटिंग-मेहंदी प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, जीवन चरित्र प्रदर्शनी, स्वच्छता शपथ, भजन संध्या और सफाई कर्मियों का सम्मान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज संगम हरिहर गंगा आरती समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद्र, उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय, लालजी यादव, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, उपकोषाध्यक्ष अजीत गुप्ता, महासचिव अवधेश गुप्ता सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, मीडिया प्रभारी नरेंद्र मौर्य, राजेश शर्मा और नमामि गंगे विभाग से जुड़े पदाधिकारी भी सक्रिय रहे।

 

इसी क्रम में गंगापार स्थित कसेरुआ कला रामजानकी मंदिर प्रांगण में भी सफाई अभियान चलाया गया और कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण किया। मुख्य अतिथि भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष एवं नमामि गंगे संयोजक वीरेंद्र बहादुर ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन, उपलब्धियों और राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “सभी को यह संकल्प लेना होगा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान देंगे।”

 

इस अवसर पर राजधर द्विवेदी, अनिल सरोज, विमल मिश्रा, संतोष सिंह, राजमणि शुक्ला, लवकुश बिंद, महेश पटेल, राजेश सरोज, कुलदीप बिंद समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा