भारत की ब्लू इकॉनमी भविष्य की विकास धारा : नौसेना प्रमुख

भारत की ब्लू इकॉनमी भविष्य की विकास धारा : नौसेना प्रमुख

वाराणसी। भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी गुरुवार को आईआईटी (बीएचयू) पहुँचे। यहाँ उन्होंने निदेशक प्रो. अमित पात्रा से मुलाकात की और एबीएलटी-4 सभागार में विद्यार्थियों व संकाय को संबोधित किया।

एडमिरल त्रिपाठी ने कहा कि भारत का 95% व्यापार और 99% इंटरनेट डेटा समुद्री मार्गों पर निर्भर है। ब्लू इकॉनमी देश की अगली बड़ी विकास धारा बनने जा रही है। उन्होंने नौसेना को “राष्ट्र की समुद्री ढाल” बताते हुए विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे AI, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में नवाचार करें।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत @2047 के लक्ष्य में युवाओं की अहम भूमिका है। ईमानदारी, साहस और सेवा भाव को जीवन में अपनाकर ही बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव और प्रो. एन. के. मुखोपाध्याय ने स्वागत व अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। इस अवसर पर अतिथियों को उत्तरीय व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    बुनकर कनेक्शन स्थायी रूप से बंद करने के नाम पर मांगी थी घूस, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा   वाराणसी। बिजली विभाग में रिश्वतखोरी का एक और मामला…

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    देवयानी बसु की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने नमो घाट को भक्ति और संस्कृति के रंग में रंगा   वाराणसी। नमो घाट पर आयोजित ‘काशी वंदन’ सांस्कृतिक संध्या गुरुवार को कला, संगीत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    30 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    काशी वंदन में भरतनाट्यम की अनुपम छटा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    सड़क हादसों में बढ़ोतरी पर प्रशासन सख्त

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    शिवपुर मुठभेड़ में चेन स्नैचर घायल, बिना नंबर प्लेट की बाइक समेत गिरफ्तार

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    नगर निगम की बड़ी राहत: स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म पुरस्कार विजेताओं को टैक्स में 50% छूट

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप