धनंजय मोदनवाल बने सिंधोरा व्यापार मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ
वाराणसी। सिंधोरा बाजार स्थित सोनकर कटरा में बुधवार को हुए चुनाव में गहमा-गहमी के बीच सर्वसम्मति से धनंजय उर्फ सोनू मोदनवाल को व्यापार मंडल सिंधोरा का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। साथ ही सुबाष चंद्र गुप्ता को महामंत्री, सलमान शेख व निशांत जायसवाल को उपाध्यक्ष और कैलाश नाथ गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया।
धनंजय मोदनवाल के अध्यक्ष बनते ही व्यापारियों और पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। हरहुआ व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संरक्षक राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री बीरेंद्र गुप्ता सहित कई पदाधिकारियों और वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।
व्यापार मंडल हरहुआ ने आशा जताई कि नई कार्यकारिणी व्यापारी हितों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी और हर व्यापारी के सुख-दुःख में सहयोगी बनेगी।




