आप पार्टी ने शास्त्री घाट पर उपवास कार्यक्रम का किया आयोजन

आप पार्टी ने शास्त्री घाट पर उपवास कार्यक्रम का किया आयोजन 

 

आप सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे उपवास उनके साथ आप कार्यकर्ता भी हर जिले में भारत माता की मूर्ति के सामने रखेंगे उपवास – ई. रमाशंकर सिंह पटेल

 

(सन्तोष कुमार सिंह )

 

वाराणसी:- कचहरी स्थित शास्त्री घाट पर आम आदमी पार्टी वाराणसी की ओर से उपवास कार्यक्रम रखा गया इस कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सांसद संजय सिंह प्रत्येक शुक्रवार को जेल में रखेंगे उपवास उनके साथ आप कार्यकर्ता भी हर जिले में भारत माता की मूर्ति के सामने रखेंगे उपवास |

 

मां भारती देश की एकता और अखंडता का प्रतीक हैं इस दौरान जिला महासचिव अखिलेश पांडेय ने कहा कि आप कार्यकर्त्ता अपने सांसद संजय सिंह की रिहाई तक उपवास जारी रखेंगे |

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष आप वाराणसी ई. रमाशंकर सिंह पटेल ने बताया कि सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जेल से प्रत्येक शुक्रवार को उपवास करेंगे उनके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी उत्तर प्रदेश के हर जिले में भारत माता की मूर्ति, प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण कर उपवास रखेगे सांसद संजय सिंह ने अपनी पत्नी से जेल में मुलाक़ात के बाद अपनी इस अपील को कार्यकर्ताओ तक पहुंचाया हैं |

 

अपने नेता की अपील के बाद कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में एकजुट होंगे और मोदी सरकार की बढ़ती तानाशाही और संजय सिंह जी की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ भारत माता के समक्ष उपवास कर तानाशाही के खिलाफ लड़ने की शक्ति की कामना करेगें इस उपवास के साथ ही लोगों में देश के प्रति एकता और अखंडता स्थापित करने की भी कोशिश होगी।

 

गौरतलब हैं कि पार्टी कार्यकर्ता अपने सांसद संजय सिंह की ईडी द्वारा अवैध गिरफ्तारी के विरोध में लम्बे समय से आंदोलन चला रही हैं पहले कार्यकर्ता 30 लाख घरों तक घर घर पर्चा बाँटकर लोगों को संजय सिंह की गिरफ़्तारी का सच बता चुके हैं यही नहीं पार्टी ने लोकतंत्र बचाओ रैली भी मेरठ,गाजियाबाद और मऊ सहित सभी मण्डलों में आयोजित कर चुकी हैं ।

 

जिसमें दिल्ली,पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री भी भाग लें चुके हैं वही जिला महासचिव आप वाराणसी डा.अखिलेश पांडेय ने बताया की हम अपने सांसद की रिहाई तक आंदोलन जारी रखेंगे और एक दिन सरकार को इस जुल्म के आगे सर झुकाना ही होगा उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के चुनाव में देश की जनता ने मोदी सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया हैं और उसे हराकर जनता इस सरकार को बदलेगी |

 

इस उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से ई.रमाशंकर सिंह पटेल, प्रो.अखिलेश पांडेय,कैलाश पटेल, मनीष गुप्ता, कन्हैया मिश्र,रेखा जायसवाल,अरविंद पटेल, कमला प्रसाद सिंह,कृष्ण कुमार चौरसिया,अमर सिंह पटेल, शारदा टंडन, पुष्पा मौर्य,डा.राम जी सिंह,मनीष कसोदन,मो. यूसुफ ,राहुल दिवेदी, डा.सुभाष वर्मा, डा.विनोद कुमार,संजय प्रधान, घनश्याम पांडे, रोशन बरनवाल,अनिता यादव, गुलाब राठौर, सरोज शर्मा, घनश्याम पांडे,प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश सिंह,रामाश्रय पटेल, प्रेम यादव, अखिलेश पांडेय,अजय प्रताप , मनोज कुमार, बृजेश पटेल,धर्मेंद्र तिवारी, रमेश कुमार,रमेश पटेल, त्रिभुवन पांडे, रविंद्र मिश्रा,रमेश पटेल, रमापति पटेल,अनुराग सिंह, राहुल पांडेय, डा.अहिल्या सिंह, अशोक यादव, डा.दुर्गेश पटेल, चंद्र प्रकाश गुप्ता, राम मूरत विश्वकर्मा, शिव शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार और आरोपी गिरफ्तार   वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस…

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी   वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    जनगणना 2027 के लिए 7 मई से शुरू होगा स्व-गणना अभियान

    ट्रैफिक जाम पर पुलिस कमिश्नर सख्त

    ट्रैफिक जाम पर पुलिस कमिश्नर सख्त

    शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के चेक वितरित

    शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के चेक वितरित

    मासूम बच्ची के अपहरण का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

    मासूम बच्ची के अपहरण का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार