चौबेपुर रामलीला का 22 से मुकुट पूजा के साथ शुभारंभ
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी (चौबेपुर)। कस्बे में 150 वर्षों से चली आ रही प्राचीन रामलीला का आयोजन इस वर्ष 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। रामलीला समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा घोषित कर दी है।
पहले दिन 22 सितंबर को मुकुट पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। 23 को रामजन्म, 24 को ताड़का वध व मुनि आगमन, 25 को फुलवारी, 26 को धनुष यज्ञ, 27 को नक्कटैया और सीता हरण का मंचन किया जाएगा। 28 को बाली–सुग्रीव युद्ध, 29 को लंका दहन, 30 को अंगद–रावण संवाद, 1 अक्टूबर को मेघनाथ वध सहित अन्य प्रसंग, 2 अक्टूबर को विजयदशमी मेला तथा 3 अक्टूबर को भरत मिलाप होगा।
समिति अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, प्रदीप सोनी, राजू सेठ, दिलीप सेठ और मीडिया प्रभारी राहुल सेठ ने बताया कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आमजन से इस सांस्कृतिक आयोजन में शामिल होकर सहयोग करने की अपील की गई है।




