जन्मे राम रघुराई, चौबेपुर की रामलीला में गूंजे सोहर

श्रृंगी ऋषि के आशीर्वाद से दशरथ को मिले चार पुत्र

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय बाजार स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार रात राम जन्म का दिव्य मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य आया, पूरा मैदान “बधाई हो राम लला जन्मे” के जयघोष से गूंज उठा। किन्नरों ने सोहर और मंगल गीत गाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

रामलीला के दूसरे दिन देवताओं द्वारा क्षीर सागर में जाकर भगवान विष्णु से अवतार लेने की प्रार्थना, राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ, और चारों राजकुमारों—राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न—के जन्म की झलकियां दिखाई गईं। इसके साथ ही सुबाहु और मारीच द्वारा विश्वामित्र का यज्ञ भंग करने जैसे प्रसंग भी मंचित किए गए।

विष्णु क्लब के मंच पर भी राम जन्म महोत्सव का मनमोहक मंचन हुआ। लीला में श्रृंगी ऋषि के आशीर्वाद और दशरथ की तीनों रानियों—कौशल्या, कैकेयी और सुमित्रा—के आशीष से राम सहित चारों भाइयों का जन्म होते ही श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

इस अवसर पर रामलीला समिति के संरक्षक कालका प्रसाद, अध्यक्ष श्याम मोहन गुप्ता, एडवोकेट अवनीश चंद्र बरनवाल, प्रदीप सेठ, धर्मवीर गुप्ता, अजय गुप्ता अकेला, राहुल सेठ, प्रिंस चौरसिया, सुरेंद्र गुप्ता, महेंद्र सेठ, प्रेमचंद सेठ, पिंटू, उमेश चंद्र सेठ, अमित उपाध्याय, संतोष जायसवाल, गणेशू सेठ, ओम प्रकाश सेठ व गुड्डू समेत भारी संख्या में लीला प्रेमी मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास