महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

जन हित संकल्प पार्टी की बैठक में महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और राजनीतिक भागीदारी पर दिया गया जोर

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। जन हित संकल्प पार्टी की महिला मंच द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं अधिकार जागरूकता को लेकर अजगरा विधानसभा क्षेत्र के हरहुआ ब्लॉक अंतर्गत मोहनपुर ग्रामसभा में जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला मंच की जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि कला ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों और सामाजिक सहभागिता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

 

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं का सशक्त और जागरूक होना समाज तथा राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक भागीदारी तथा अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। साथ ही जन हित संकल्प पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं महिला उत्थान से जुड़े कार्यक्रमों की भी विस्तृत जानकारी दी गई।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मंच के जिला अध्यक्ष डॉ. राम विकास ने की। मुख्य अतिथि एवं जन हित संकल्प पार्टी, वाराणसी के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार पटेल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना लोकतंत्र और समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने पार्टी की ओर से आधी आबादी को समान अधिकार एवं सम्मान दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए महिलाओं से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया।

 

बैठक के दौरान महिला सशक्तिकरण, संगठन विस्तार और सामाजिक जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई। अंत में “जय सरदार के दहाड़, क्रांति, शांति और नारी शक्ति जिंदाबाद” के नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन महिला मंच की जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि कला ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    चौबेपुर के तीन सरकारी विद्यालयों में लगाए गए 50 महान विभूतियों के चित्र, बच्चों को देश के इतिहास और समाज सुधारकों से परिचित कराने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र…

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के युवा संवाद में मताधिकार पर हुई चर्चा, श्रीजन चतुर्वेदी की प्रस्तुति ने युवाओं को किया जागरूक     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। लोकतांत्रिक व्यवस्था को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी