प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच

रिपोर्ट विवेक राय 

वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक निजी मैटरनिटी होम में प्रसव के बाद 22 वर्षीय प्रसूता की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। गठित टीम ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण कर आवश्यक तथ्य जुटाए और शीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार, नेवादा गांव निवासी कंचन कुमारी (22) ने निजी अस्पताल में ऑपरेशन के माध्यम से जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। प्रसव के कुछ घंटों बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क जाम कर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

मृतका के पति मिथिलेश की तहरीर पर चौबेपुर थाना पुलिस ने अस्पताल संचालक सहित अन्य संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस बीच सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि रुस्तमपुर स्थित अभय क्लिनिक मैटरनिटी होम उनके कार्यालय में पंजीकृत नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अपने-अपने स्तर पर मामले की गहन जांच में जुटे हुए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम