केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

हरियाली अमावस्या के राष्ट्रीय पौधरोपण महाअभियान में काशी की सक्रिय भागीदारी का भरोसा, पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने का लिया संकल्प

 

 

रिपोर्ट विवेक राय 

रामनगर (वाराणसी)। भारत सरकार के केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल परिचर्चा में रामनगर के युवा समाजसेवी शुभम सिंह ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय अभियान में काशी की सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। यह परिचर्चा आगामी 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या के अवसर पर आयोजित होने वाले देशव्यापी पौधरोपण महाअभियान की तैयारियों के संबंध में आयोजित की गई थी।

 

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे जन-जन का संकल्प और जन-आंदोलन बनाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा ही सच्चे अर्थों में ईश्वर की सेवा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन का भी दायित्व निभाने का आह्वान किया।

 

वर्चुअल संवाद के दौरान शुभम सिंह ने केंद्रीय मंत्री की आत्मीय एवं प्रेरणादायी कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि धर्मनगरी काशी पर्यावरण संरक्षण के इस राष्ट्रीय अभियान में पूरे समर्पण और सेवा-भाव के साथ सहभागी बनेगी। उन्होंने कहा कि काशी के युवा इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और पौधरोपण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के लिए संगठित होकर कार्य करेंगे।

 

शुभम सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सरल, संवेदनशील और दूरदर्शी नेतृत्व से पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान देशभर में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा तथा राष्ट्रहित के इस संकल्प को अभूतपूर्व सफलता मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    213 पाउच व बोतलें बरामद, अलग-अलग ब्रांड की शराब कब्जे में; आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    विधायक त्रिभुवन राम ने मरीजों और जरूरतमंदों को बांटे फल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की     रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं उनके सार्वजनिक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी