10 लाख दीपों की जगमगाहट से नहाएंगे काशी के घाट, देव दीपावली बनेगी ऐतिहासिक

5 नवंबर को प्रांतीय मेले के रूप में होगी देव दीपावली, गाय के गोबर से बने एक लाख दीप पर्यावरण का संदेश देंगे

1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर गंगा महोत्सव, स्थानीय कलाकारों को मिलेगा मंच

वाराणसी। देव दीपावली को ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाने के लिए योगी सरकार ने तैयारियों का बिगुल फूंक दिया है। इस बार 5 नवंबर को प्रांतीय मेले के रूप में आयोजित होने वाली देव दीपावली पर काशी के घाटों को 10 लाख से अधिक दीपों से सजाया जाएगा। इनमें से करीब एक लाख दीप गाय के गोबर से बने होंगे, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अनूठा संदेश देंगे।

गंगा के अर्धचंद्राकार घाट जब दीपों की सुनहरी आभा से नहाएंगे, तो काशी की छटा अद्भुत और अनुपम दिखाई देगी। इस दृश्य के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु और पर्यटक काशी पहुंचेंगे।

संयुक्त निदेशक (पर्यटन) दिनेश कुमार ने बताया कि इस बार 10.10 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इनमें डिजाइनर दीप भी शामिल होंगे। घाटों और कुंडों की साफ-सफाई के साथ ही गंगा तट के ऐतिहासिक घाटों को फसाड लाइट और इलेक्ट्रिक लाइट से जगमगाया जाएगा।

देव दीपावली से पहले 1 से 4 नवंबर तक राजघाट पर भव्य गंगा महोत्सव आयोजित होगा। इसमें स्थानीय कलाकारों को विशेष स्थान मिलेगा। चेत सिंह घाट पर लेजर शो के जरिए काशी से जुड़ी धार्मिक कथाओं का मंचन होगा। वहीं गंगा पार रेत पर पर्यावरण हितैषी ग्रीन आतिशबाजी से आसमान सजेगा।

देव दीपावली की अनोखी झलक देखने के लिए हर साल की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में मेहमान काशी आएंगे। इसके चलते शहर के होटल, गेस्ट हाउस, क्रूज़ और नावें पहले से ही बुक होनी शुरू हो गई हैं। काशी का यह महापर्व न केवल आस्था का, बल्कि संस्कृति, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दुनिया तक पहुंचाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह