राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति 5.0 का हुआ भव्य शुभारंभ

छात्राओं ने प्रस्तुत किए गीत, कविता व जागरूकता कार्यक्रम; अतिथियों ने दिए आत्मनिर्भरता के मंत्र

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चोलापुर (वाराणसी)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति 5.0 के पांचवें चरण का शुभारंभ गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में धूमधाम से हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सिंह, मुख्य अतिथि हरिप्रकाश शुक्ल (संयुक्त निदेशक अभियोजन, वाराणसी) और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अखिलेश कुमार, अमित कुमार यादव, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह व राहुल यादव (चोलापुर थाना) ने संयुक्त रूप से की।

 

कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, मंगलाचरण, स्वागत गीत, नारी शक्ति पर आधारित कविता और हेल्पलाइन नंबरों पर केंद्रित जागरूकता प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों का मन मोह लिया, बल्कि छात्राओं को भी सुरक्षा और अधिकारों के प्रति सजग होने का संदेश दिया।

 

अतिथियों ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों, हाल ही में हुए संशोधनों और विभिन्न विभागों के समन्वय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए ऐसे कार्यक्रम बेहद आवश्यक हैं। प्रधानाचार्या अंजू सिंह ने मिशन शक्ति के लाभों को व्यावहारिक उदाहरणों के साथ समझाया और छात्राओं से कहा कि वे सीखी गई बातों को जीवन में जरूर अपनाएं।

 

इस दौरान छात्राओं ने पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित कर व्यवहारिक जीवन की समस्याओं पर सवाल किए, जिनका समाधान उन्हें मौके पर ही बताया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘उड़ान हौसलों की’ भेंट की गई।

 

कार्यक्रम का संचालन मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. विशालाक्षी देवी ने किया। इस अवसर पर डॉ. अनिता गिरी, सरिता, चंद्रिका, नंदिता, अंजू यादव, आरती कुमारी, डॉ. रीता राय, रंजना दुबे, अर्चना चौबे, प्रशस्ति, वंदना, अभिषेक सिंह सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान