सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

ऋण-जमा अनुपात बढ़ाने के दिए निर्देश, योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सलाहकार एवं समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में नाबार्ड के डीडीएम, विभिन्न शासकीय विभागाध्यक्षों और बैंकों के जिला समन्वयकों ने प्रतिभाग किया। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल ने किया।

बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से विशाल यादव और सोनिका राणा भी उपस्थित रहे। प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 की जून तिमाही में जनपद का ऋण-जमा अनुपात 57.50 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस पर अध्यक्ष ने अनुपात को और बढ़ाने के निर्देश दिए।

सीडीओ ने वार्षिक ऋण योजना 2025-26 की समीक्षा की। जून 2025 तक प्राप्त उपलब्धियों में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 140 प्रतिशत, एक जनपद एक उत्पाद योजना में 193 प्रतिशत और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में 92 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई। अध्यक्ष ने जिला उद्योग केंद्र को निर्देशित किया कि अस्वीकृत आवेदनों का पुनरीक्षण कर लाभार्थियों को राहत दी जाए।

महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के लंबित आवेदनों को बैंकों द्वारा शीघ्र निस्तारित करने पर बल दिया गया। वहीं एनआरएलएम के लंबित समूह आवेदनों को तत्काल निपटाने की सलाह दी गई।

बैठक का समापन अग्रणी जिला प्रबंधक अविनाश अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा