चौबेपुर में टाइल्स नापने गए युवक की बाइक चोरी
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के जुरहा गांव निवासी संतोष कुमार यादव की बाइक अज्ञात चोर उठा ले गए। प्रार्थी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
संतोष यादव ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह लगभग 10:30 बजे उमरहां निवासी लालजी यादव के घर टाइल्स नापने गए थे। काम निपटाकर जब बाहर आए तो उनकी मोटरसाइकिल (हिरो आई स्मार्ट, हरे रंग की, संख्या UP 65 CD 5608) गायब थी। काफी तलाशने पर भी कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर पर सूचना दी।
मामले की लिखित सूचना चौबेपुर थाने में दी गई, जिसके आधार पर चौबेपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





