वाराणसी : जिया श्रीवास्तव बनीं एक दिन की नगर आयुक्त, संभाली जनसुनवाई की जिम्मेदारी

जनसुनवाई का अनुभव: एक दिन की नगर आयुक्त जिया श्रीवास्तव ने दिए अधिकारियों को निर्देश

वाराणसी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में एक विशेष अवसर देखने को मिला। कक्षा 12 की छात्रा जिया श्रीवास्तव को एक दिन के लिए नगर आयुक्त नियुक्त किया गया और उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।

 

कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने जिया का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और उन्हें अपने बगल में नगर आयुक्त की कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद औपचारिक रूप से जनसुनवाई का शुभारंभ हुआ।

 

जनसुनवाई में कुल पांच फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं। सिगरा निवासी बाबूलाल ने दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायत रखी, सारनाथ के कमलेश बिंद और गोदौलिया की आरती केशरी ने नामांतरण संबंधी समस्याएं बताईं। तेलियाबाग निवासी मनोज कुमार पाल ने जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी समस्या रखी, वहीं महेशपुर के हरिमंगल सिंह ने सीवर से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। जिया ने सभी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर जिया ने कहा कि एक दिन की नगर आयुक्त बनकर जनसमस्याओं को सुनना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने महिलाओं से आगे बढ़कर जिम्मेदारियां निभाने और समाज व राष्ट्र के विकास में बराबरी का योगदान देने का संदेश दिया।

 

जिया वर्तमान में सनबीम स्कूल, भगवानपुर में कक्षा 12 की विज्ञान वर्ग की छात्रा हैं। उन्होंने हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की है। उनके पिता कौशल कुमार श्रीवास्तव अध्यापक हैं और माता गृहिणी। जिया का भविष्य का लक्ष्य भारतीय जल सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    चिरईगांव में 58 किसानों को चना, मटर और सरसों के निशुल्क मिनी किट वितरित; आधुनिक खेती और संतुलित उर्वरक प्रयोग पर दिया जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन