कुलपति ने वृद्धाश्रम पर बुजुर्गों को वितरित किया खाद्य सामग्री

कुलपति ने वृद्धाश्रम पर बुजुर्गों को वितरित किया खाद्य सामग्री

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह शुक्रवार को सैयद अलीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचीं। वहां मौजूद बुजुर्गों से मिलकर उन्होंने उन्हें फल, मिष्ठान व खाद्य सामग्री वितरित की। इस दौरान कुलपति भावुक हो उठीं और कहा कि जिन्होंने जीवनभर बच्चों का पालन-पोषण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया, उन्हीं माता-पिता को बुजुर्ग अवस्था में बेसहारा छोड़ देना बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले बच्चों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। मां-बाप को वृद्धावस्था में सहारे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन अफसोस आज कई बच्चे उन्हें दरकिनार कर अपने सुख की दुनिया संवारने में लग जाते हैं। यह स्थिति समाज के लिए चिंता का विषय है और अस्वीकार्य है।

वृद्ध सम्मान कार्यक्रम का आयोजन पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की अगुवाई में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह और उपकुल सचिव अजीत प्रताप सिंह ने भी बुजुर्गों को फल व मिष्ठान वितरित किया।

कार्यक्रम में विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. राजबहादुर यादव, डॉ. प्रभाकर सिंह, डॉ. नीलेश सिंह, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अमित सिंह सहित कई प्राध्यापक एवं छात्र मौजूद रहे।

सहयोग मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के छात्रों ने किया। संचालन डॉ. नीलेश कुमार सिंह ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह