गंगा-गोमती संगम  छठ मइया के जयकारों से गूंजा उठा, व्रतियों ने दिया उदयीमान सूर्य को अर्घ्य

गंगा-गोमती संगम छठ मइया के जयकारों से गूंजा उठा, व्रतियों ने दिया उदयीमान सूर्य को अर्घ्य

चौबेपुर। लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन मंगलवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के वातावरण में हुआ। क्षेत्र के प्रमुख घाटों—मार्कण्डेय महादेव, गंगा-गोमती संगम घाट कैथी, गौरा ऊपरवार गंगा घाट, रजवाड़ी गोमती नदी तट, मां नेपाली धाम भगवती तालाब छित्तमपुर, और नवनिर्मित माता शीतला धाम अजाँव में — तड़के सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पारंपरिक वेशभूषा में सजी-धजी महिलाएं सिर पर डलिया और पूजा सामग्री लेकर घाटों की ओर प्रस्थान करती नजर आईं। सूर्योदय से पहले घाटों पर व्रती महिलाएं जल में खड़ी होकर भगवान भास्कर के उदय की प्रतीक्षा में रहीं। जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्य की पहली किरण फूटी, पूरा वातावरण “छठ मइया की जय” और “सूर्य देवता की जय” के जयघोष से गूंज उठा। व्रतियों ने जल में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा घर-परिवार में खुशहाली की कामना की।

घाटों पर छठ गीतों की मधुर गूंज और जल में झिलमिलाते दीपों के प्रतिबिंब ने दृश्य को मनमोहक बना दिया। पूरा परिसर भक्तिभाव और आस्था से ओतप्रोत दिखा। घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम रहे—पुलिस बल और स्वयंसेवक दल लगातार तैनात रहे जिससे पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

अर्घ्य के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण किया और एक-दूसरे को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं। घाटों से लौटते समय महिलाएं और बच्चे लोकगीत गाते हुए, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते नजर आए।

पूरा चौबेपुर क्षेत्र मंगलवार की सुबह छठ मइया के जयकारों से गुंजायमान रहा—जहां आस्था, भक्ति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा