कौवापुर में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सल्लाहो अलैहे वसल्लम की याद में भव्य जलसा सम्पन्न

नात, तकरीर और मुहब्बत-ए-रसूल से गूंज उठा पूरा गांव

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के ग्राम सभा कौवापुर नई मस्जिद में मंगलवार की देर रात नमाज़-ए-ईशा के बाद हुसैनिया कमेटी कौवापुर के नवयुवकों द्वारा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की याद में एक भव्य जलसा-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में पूरे क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। मस्जिद और परिसर को रोशनी, सजावट और तिरंगों से सजाया गया था। जलसे की सदारत हज़रत अल्लामा मौलाना इरशाद रब्बानी साहब किबला (शक्कर तालाब, वाराणसी) ने की। उन्होंने अपने तकरीर में कहा कि “हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की सीरत इंसानियत के लिए सबसे बड़ा आदर्श है।”

 

कार्यक्रम में मंच पर शकील अहमद मुजद्दिदी साहब किबला, शायर मुमताज़ तांडवी, सद्दाम वहीदी, अब्दुल गनी रज़ा बनारसी, अयान अख्तर इस्माइली, मौलाना फरीद, और मौलाना फैजुर्रहमान सहित कई उलमा-ए-किराम और नातगो शायरों ने अपनी पेशकशों से जलसे को रोशन किया।

 

नात, मुशायरा और तकरीर के दौरान बार-बार “नारे तकबीर – अल्लाहु अकबर” और “या रसूलल्लाह” के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा। अहले सुन्नत की बड़ी संख्या में मर्दों और औरतों ने इस जलसे में शिरकत की।

 

कार्यक्रम के सफल संचालन में मोगीस आलम, जियाउर्रहमान, इबादुर्रहमान, बसीर अहमद, अब्दुल कादिर, डॉ. जाहिद, शाहनवाज़ अहमद, मोबीन अंसारी, शाहिद हाश्मी, नेहाल, जुल्फेकार, मुबारक अली, बेलाल अहमद, ग्राम प्रधान नीरज पाल तथा पूर्व प्रधान नागसेन गौतम का विशेष योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    माही श्रीवास्तव के दमदार अभिनय और शिवानी सिंह की मधुर आवाज ने जीता दिल, सावन में भक्ति का बढ़ा उत्साह   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सावन के पावन महीने में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम