वाराणसी: चोलापुर मंडल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला संपन्न

चोलापुर मंडल में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यशाला संपन्न

चोलापुर। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के चोलापुर स्थित श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल में शनिवार को भाजपा चोलापुर मंडल द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची को अद्यतन, सटीक और पारदर्शी बनाने की प्रक्रिया को कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना रहा।

कार्यशाला में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नए मतदाताओं के पंजीकरण, त्रुटियों के संशोधन और हटाए जाने वाले नामों के सत्यापन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान की सफलता संगठन की सक्रियता पर निर्भर करती है, इसलिए हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें।

इस अवसर पर वाराणसी जिले के प्रवासी व गाज़ीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक त्रिभुवन राम, विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह, चंद्रशेखर सिंह, गोपाल सिंह, संजय राजभर, चोलापुर मंडल अध्यक्ष विपिनचंद्र राय, चौबेपुर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, शैलेंद्र पटेल, आशुतोष मिश्रा, विशाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    15 वर्षीय कथावाचक कृष्ण शरण महाराज की भागवत कथा में उमड़ी आस्था की भीड़, झांकी व प्रसाद वितरण के साथ हुआ समापन   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)  चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर…

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा वातावरण, अंतरराष्ट्रीय तनाव पर बोले—संवाद ही समाधान का मार्ग   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी): मऊ से वाराणसी की ओर जा रहे योगगुरु बाबा रामदेव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    कृष्ण जन्म प्रसंग पर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, जयघोष से गूंजा पंडाल

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक