वाराणसी: रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, ईंट-पत्थर से हमला; युवक गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, ईंट-पत्थर से हमला; युवक गंभीर, ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

 

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के मनोरथपुर मढ़नी गाँव में रास्ते के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि एक पक्ष ने ईंट और लात-घूंसों से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत बिगड़ने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

 

घायल रवि किरण मिश्रा निवासी मनोरथपुर मढ़नी ने थाना चौबेपुर में तहरीर देकर बताया कि बीते 23 अक्टूबर की सुबह करीब 7.30 बजे पड़ोसी रविंद्रनाथ उपाध्याय, उनकी पत्नी अर्चना उपाध्याय और पुत्री इशिका उपाध्याय ने घर के बाहर रास्ते को लेकर विवाद खड़ा कर लिया। विरोध करने पर तीनों ने गाली-गलौज करते हुए ईंट और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे, सिर, सीने और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।

 

पीड़ित ने बताया कि विवादित रास्ते का मामला निचली अदालत में उसके पक्ष में निर्णय हो चुका है, लेकिन मामला फिलहाल हाई कोर्ट में लंबित है। इसी रंजिश में हमला किया गया।

 

घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोप है कि विपक्षियों ने पुलिस के सामने भी अभद्रता की। पुलिस दोनों पक्षों को चिरईगाँव चौकी लाई। घायल की स्थिति गंभीर होने पर उसे पहले चिरईगाँव पीएचसी, फिर नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां वह 25 से 28 अक्टूबर तक भर्ती रहा।

 

थाना प्रभारी चौबेपुर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग