फटी पाइप लाइन से रास्ता दलदल में बदला, ग्रामीण परेशान

फटी पाइप लाइन से रास्ता दलदल में बदला, ग्रामीण परेशान

चौबेपुर (वाराणसी)। ग्राम पंचायत कौवापुर के स्टेशन रोड का हाल बद से बदतर हो गया है। जल-जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइप लाइन दो माह से फट चुकी है, जिसके कारण रोजाना हजारों लीटर पानी सड़कों पर बह रहा है। पानी के लगातार रिसाव ने कच्चे मार्ग को दलदल में तब्दील कर दिया है। राहगीरों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना हर-घर-जल ठेकेदारों की उदासीनता का शिकार होती नजर आ रही है। स्टेशन रोड से कौवापुर तक खेतों में भी रिसाव का पानी जा रहा है, जिससे धान की फसलें खराब हो रही हैं। वहीं, रास्ता कीचड़ से भर जाने के कारण आमजन की आवाजाही बाधित हो गई है।

ग्रामीण आनंद सुब्रमण्यम ने बताया कि जिस कार्य का बिल अभी तक भुगतान नहीं किया गया है, उसी कार्य की मरम्मत कराने में ठेकेदार आनाकानी कर रहे हैं। पहले फोन पर आश्वासन दिया गया था कि छठ पर्व के बाद पाइप लाइन की मरम्मत कर दी जाएगी, लेकिन अब तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ।

उधर, कादीपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के चलते लोगों को पहले ही लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। ऐसे में यह मार्ग विकल्प के रूप में उपयोग होता था, लेकिन अब कीचड़ भरे दलदल ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। साथ ही जल आपूर्ति बाधित होने से स्टेशन क्षेत्र और आसपास की बस्तियों में पेयजल संकट गहरा गया है।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों और संबंधित ठेकेदारों से तत्काल फटी पाइप लाइन की मरम्मत एवं रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    पुलिस आयुक्त व मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर (वाराणसी)। चोलापुर विकास खंड के ग्राम…

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    समाज कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के सहयोग से नारायणपुर में लगा शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराया पंजीकरण   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय SHREE 7 NEWS, चौबेपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    ।चक रोड और सरकारी नाली पर अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण पंजीकरण शिविर आयोजित

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    रामनगर में विकास को मिली रफ्तार, विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने 49 लाख की लागत से तीन गलियों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    नमो घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर भव्य योग शिविर का आयोजन

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    बड़ागांव ब्लॉक में चला विशेष स्वच्छता अभियान

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश

    योगाभ्यास से दिया स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का संदेश