वाराणसी: जीवन ज्योति दिव्यांगतार्थ संस्थान में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

जीवन ज्योति दिव्यांगतार्थ संस्थान में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

सारनाथ (वाराणसी)। जीवन ज्योति दिव्यांगतार्थ संस्थान, सारनाथ में त्रिदिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भालेंद्र प्रताप सिंह द्वारा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर तथा मशाल जलाकर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बज्र विद्या संस्थान सारनाथ के डॉ. सोनम योंडन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में एल.के.जी से कक्षा 3 तक के नेत्रवान, दृष्टि दिव्यांग, अस्थि दिव्यांग तथा बहुदिव्यांग छात्र-छात्राओं ने समावेशित खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक भालेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि संस्थान द्वारा दिव्यांग बच्चों के शिक्षा व विकास हेतु किया जा रहा कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।

प्रतियोगिता के दूसरे एवं तीसरे दिवस में कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेकर यह संदेश दिया कि संकल्प और प्रयास के सामने कोई बाधा बड़ी नहीं होती।

प्रतियोगिता का समापन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार गुप्ता के कर कमलों से हुआ। इस अवसर पर डॉ. अनुज कुमार दुबे और डॉ. जयप्रकाश मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्थान की संस्थापिका सिस्टर आयरीन, निदेशिका सिस्टर स्वेता, प्राचार्या सिस्टर मोनिका सहित सभी सिस्टर एवं स्टाफ मौजूद रहे। प्रतियोगिता के साथ छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

खेलों में वन लेग रेस, थ्री लेग रेस, 100 मीटर दौड़, स्किपिंग रेस, कबड्डी, खो-खो, डिस्कस थ्रो, बोरा दौड़, बैलेंसिंग बॉल और वॉकिंग ऑन रिंग सहित कई प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

समापन अवसर पर अतिथियों ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास होता है तथा कई बीमारियाँ स्वतः दूर हो जाती हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्टाफ एवं पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    सिगरा थाना पुलिस की कार्रवाई में सेल्समैन हिरासत में, नियमों के उल्लंघन की शिकायत पर पहुंची थी टीम   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र में निर्धारित समय से…

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    रुस्तमपुर स्थित निजी अस्पताल का किया गया निरीक्षण, पंजीकरण न होने की बात आई सामने; पुलिस भी कर रही मामले की जांच   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। रुस्तमपुर स्थित एक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान

    डॉ. काशी प्रसाद जायसवाल को भारत रत्न देने की मांग तेज, जायसवाल क्लब ने शुरू किया जनअभियान