वाराणसी: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीआरपी कैंट वाराणसी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जीआरपी कैंट वाराणसी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

वाराणसी । बिहार विधानसभा चुनाव एवं सुरक्षा की दृष्टि से जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा मंगलवार को विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जीआरपी प्रभारी निरीक्षक राजोल नागर के निर्देशन में किया गया।

चेकिंग के दौरान हमराही फोर्स, पीएसी, बम निरोधक दस्ता तथा डॉग स्क्वॉड की टीम मौजूद रही। टीम ने रेलवे स्टेशन कैंट वाराणसी के पार्सल घर, यात्री प्रतीक्षालय, आरक्षण हाल, फुटओवर ब्रिज, अमानती घर, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म तथा ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन जांच की।

इस दौरान यात्रियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उनसे अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। चेकिंग अभियान के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन के सभी प्रमुख स्थानों पर सावधानीपूर्वक तलाशी ली। पूरी कार्रवाई कुशलता और सतर्कता के साथ संपन्न हुई। चेकिंग के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला।

जीआरपी कैंट वाराणसी द्वारा यह अभियान आगामी चुनावों के मद्देनजर रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सफलतापूर्वक संचालित किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग