वाराणसी: रामेश्वर का ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेला परम्परागत ढंग से सम्पन्न

रामेश्वर का ऐतिहासिक लोटा-भंटा मेला परम्परागत ढंग से सम्पन्न

वाराणसी । काशी पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ पड़ाव रामेश्वर में लगने वाला ऐतिहासिक एवं परम्परागत लोटा-भंटा मेला मंगलवार को दूसरे दिन श्रद्धा और उत्साह के वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुआ।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता रामेश्वर तीर्थ पर लगा रहा। भक्तों ने वरुणा नदी में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया और फिर रामेश्वर महादेव के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने बाटी-चोखा का स्वाद लेकर मेला का आनन्द उठाया।

पहले दिन मेले में धर्मशालाओं और सड़कों पर पत्तल-पन्नों के इकट्ठा हो जाने से गंदगी फैल गई थी। खंड विकास अधिकारी राजेश सिंह के निर्देश पर सफाई कर्मियों ने युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाकर पूरे क्षेत्र को स्वच्छ किया।

मेले में वाराणसी मंडल के अलावा बिहार प्रांत से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरा मेला क्षेत्र भक्तों, साधु-संतों और दर्शकों से खचाखच भरा रहा।

रामेश्वर मंदिर परिसर और वरुणा तट के आसपास रंग-बिरंगे परिधानों से सजे भक्तों की भीड़ आकर्षण का केंद्र बनी रही। झूले, कठपुतलियों और खिलौनों की सैकड़ों दुकानें मेले की रौनक बढ़ा रही थीं। धार्मिक आस्था और लोक परंपरा का संगम बना यह मेला देर शाम तक उल्लासपूर्वक चलता रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग