बेनिया बाग स्थित जर्जर जोनल कार्यालय गिराया जाएगा : नगर आयुक्त

बेनिया बाग स्थित जर्जर जोनल कार्यालय गिराया जाएगा : नगर आयुक्त

वाराणसी। 4बेनिया बाग स्थित जोनल कार्यालय का शुक्रवार दोपहर निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने भवन की अत्यंत जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने हो चुके इस भवन को जल्द ही ध्वस्त कर नया निर्माण कराया जाएगा।

जन्म-मृत्यु विभाग में मामलों के समय से निस्तारण न होने पर नगर आयुक्त ने संबंधित लिपिक को चेतावनी दी। वहीं, जोनल कार्यालय के पीछे घोड़े बंधे पाए जाने पर सफाई सुपरवाइजर को तत्काल घोड़े हटवाने तथा खुले में शौच करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान शहर दक्षिण की बीएलओ सूची में मोबाइल नंबर गलत लिखे मिलने पर उसे तुरंत सुधारने के आदेश दिए। बेनिया स्थित अस्पताल परिसर में अवैध वाहनों की पार्किंग देखकर उन्होंने नाराजगी प्रकट की और परिसर में जमा कूड़े के ढेर को तुरंत साफ कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि शहर में चिन्हित सभी जर्जर भवनों को क्रमवार ध्वस्त किया जाएगा। बेनिया जोनल कार्यालय भी इसकी सूची में शामिल है, जहां पुराने ढांचे के स्थान पर नया भवन निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग