प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर चौपाल, 15 ग्रामीण हुए लाभार्थी

रजवाड़ी पंचायत को अतुल्या ग्रीन एनर्जी ने लिया गोद

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को रजवाड़ी पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और कुल 15 लोगों ने योजना के लिए पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि ग्राम पंचायत रजवाड़ी को अतुल्या ग्रीन एनर्जी ने गोद लिया है, जिसके तहत गांव में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की पहल तेज होगी।

चौपाल में अधिकारियों ने बताया कि 2 किलोवाट 600 वाट क्षमता वाले सोलर पैनल की लागत 1.30 लाख रुपये निर्धारित है। इसमें केंद्र सरकार 60 हजार रुपये, राज्य सरकार 30 हजार रुपये और ग्राम प्रधान व अतुल्या ग्रीन एनर्जी की ओर से 13 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। शेष 27 हजार रुपये ग्रामीणों को 92 माह तक 311 रुपये मासिक किस्त के रूप में 6% ब्याज पर जमा करने होंगे।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूपी नेडा के मुख्य परियोजना अधिकारी शशि कुमार गुप्ता ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ व किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने रजवाड़ी पंचायत में लोगों की बढ़ती जागरूकता को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

 

चौपाल में जेई आदित्य कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान अखिलेश यादव, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, बैंक प्रबंधक तथा अतुल्या ग्रीन एनर्जी से अभिषेक त्रिपाठी, उपेंद्र मौर्य, सोनाली गिरी, अभिषेक यादव, स्नेहा झा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग