प्राचीन शुक्लहियां मंदिर का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न

प्राचीन शुक्लहियां मंदिर का वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ सम्पन्न

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) कस्बा स्थित गौरा उपरवार रोड पर स्थित प्राचीन शुक्लहियां मंदिर का वार्षिकोत्सव मंगलवार व बुधवार को श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत अखंड रामायण पाठ, रूद्राभिषेक, हवन तथा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक साज-सज्जा व लाईटिंग से अलंकृत किया गया। मंगलवार को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जिसका बुधवार को विधिवत समापन किया गया। इसके बाद मंदिर प्रांगण में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ रूद्राभिषेक किया गया। पूजन-अर्चन के उपरांत हवन सम्पन्न कराया गया।

कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे के साथ हुआ, जिसमें चौबेपुर, सुंगुलपुर, गौरा उपरवार, बहादुरपुर, बैरागपुर सहित कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर गौरीशंकर यादव, बीएचयू के प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, अपूर्व कुमार तिवारी, संतोष कन्नौजिया, सृजन चतुर्वेदी, दिलीप सेठ, सुबास यादव, रवि चौहान, जीव लाल यादव सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान