कैथी का पीपा पुल दोबारा शुरू, चंदौली जाने का सफर हुआ आसान

कैथी का पीपा पुल दोबारा शुरू, चंदौली जाने का सफर हुआ आसान

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी) मार्कण्डेय महादेव कैथी और टांडा कला को जोड़ने वाला गंगा नदी पर स्थित पीपा का प्लांटून पुल बुधवार की शाम से पुनः खोल दिया गया। पुल शुरू होते ही चहनियां, सकलडीहा, धानापुर व चंदौली समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली।

स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी मांग पर फरवरी 2021 में तत्कालीन सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका उद्घाटन कराया गया था। पुल शुरू होने से गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी व आजमगढ़ के यात्रियों को भी कम दूरी में आवागमन की सुविधा उपलब्ध होने लगी।

हर वर्ष बाढ़काल में 15 जून के आसपास पुल हटाए जाने से लोगों को बलुआ या सैदपुर मार्ग से 15–20 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ती थी। इस बार भी पुल शुरू होने में देरी से स्थानीय व्यापारियों व राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

घाट दरोगा दीनानाथ सिंह ने बताया कि वर्तमान में पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहनों के लिए पुल खोल दिया गया है। शुक्रवार से चार पहिया वाहनों के आवागमन की अनुमति भी प्रदान कर दी जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान