बसुही नदी पर मिनी पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

बसुही नदी पर मिनी पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

बरसठी (जौनपुर) बरसठी ब्लॉक के अंतर्गत बसुही नदी पर बघनरी–हरिद्वारी मार्ग के बीच मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुल न होने से एंबुलेंस, स्कूली बसों, चार पहिया वाहनों और साइकिल से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

ग्रामीणों ने बताया कि बघनरी, मनीपुर, हरिद्वारी, कोहणा, चतुभुजपुर और बडेरी जैसे गांव इसी मार्ग से होकर मछलीशहर हाईवे से जुड़ते हैं। पुलिया बनने से इस पूरे क्षेत्र का आवागमन सुचारू हो सकेगा और हजारों लोगों को राहत मिलेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 50 वर्षों से सांसदों और विधायकों तक कई बार आवेदन भेजे गए, लेकिन अब तक बसुही नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति नहीं मिल सकी। ग्रामीणों ने मांग की कि उत्तर प्रदेश सरकार 25 मीटर लंबाई की मिनी पुलिया स्वीकृत कराए, ताकि एक वर्ष के भीतर निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।

उन्होंने जिलाधिकारी जौनपुर से भी आग्रह किया कि क्षेत्र की 10 हजार से 50 हजार की आबादी को राहत देने के लिए इस महत्वपूर्ण पुल का प्रस्ताव सरकार तक पहुंचाया जाए और जल्द से जल्द निर्माण कराने की कार्रवाई की जाए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान