चोलापुर शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग तेज

चोलापुर शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने की मांग तेज

 वाराणसी (चोलापुर) पूर्वांचल किसान संगठन, चन्दवक–डोभी ने बुधवार 19 नवंबर को वाराणसी के पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए चोलापुर स्थित शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यह स्मारक 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन के वीरता भरे इतिहास का प्रतीक है, इसलिए यहां जिले का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाना चाहिए।

किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने बताया कि आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी इस ऐतिहासिक स्थल पर तिरंगा नहीं लगाया गया है, जबकि यहीं आंदोलनकारियों ने चोलापुर थाने का गेट तोड़कर ब्रिटिश झंडा उतारा था और भारतीय ध्वज फहराने का प्रयास किया था। उसी दौरान अंग्रेजी पुलिस की गोलीबारी में पांच देशभक्त—राम नरेश उपाध्याय, पंचम राम, श्रीराम उर्फ बच्चू पटेल, चौथी राजभर और निरहू पटेल—शहीद हो गए थे।

संगठन ने प्रशासन पर यह भी आरोप लगाया कि 17 अगस्त, जिस दिन यह घटना हुई थी, उस तिथि पर पुलिस प्रशासन की ओर से शहीदों को श्रद्धांजलि देने का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाता। संगठन ने मांग की कि सरकार शीघ्र निर्णय लेते हुए शहीद स्मारक पर 101 फीट ऊंचे तिरंगे की स्थापना कराए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान