दानराशि घोटाला फिर उजागर, पूर्व लेखाकार पर नया मुकदमा दर्ज

दानराशि घोटाला फिर उजागर, पूर्व लेखाकार पर नया मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी) स्वर्वेद महामंदिर धाम की दानराशि में अनियमितता का मामला एक बार फिर सतह पर आ गया है। बर्द्धमान (प. बंगाल) निवासी गणेश बर्णवाल की तहरीर पर पुलिस ने धाम के पूर्व लेखाकार विवेक कुमार और उसके भाई अभिषेक कुमार, जो बैंक में प्रबंधक हैं, के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के अनुसार विहंगम योग के 101वें वार्षिकोत्सव के लिए गणेश बर्णवाल ने 1.65 लाख रुपये की दानराशि जुटाई थी, जिसे उन्होंने विवेक को सौंपा। विवेक ने एचडीएफसी बैंक की नकद जमा पर्ची भेजकर रकम ट्रस्ट खाते में जमा होने का दावा किया, लेकिन जांच में पर्ची फर्जी पाई गई और खाते में कोई राशि जमा नहीं मिली।

प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि डीसीपी वरुणा जोन के निर्देश पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि इससे पहले भी विवेक गबन के एक अन्य मामले में जेल भेजा जा चुका है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चोलापुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

    50 लीटर कच्ची शराब व उपकरणों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, ईंट भट्ठे के पास चल रहा था धंधा   चोलापुर (वाराणसी)। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अवैध मादक…

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चोलापुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

    चोलापुर पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह