अपनी मांगों को लेकर लेखपालों का विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया आक्रोश
रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय
चौबेपुर (वाराणसी) तहसील सदर वाराणसी के लेखपालों ने अपनी आठ सूत्री मांगों के समर्थन में शनिवार को चौबेपुर थाने पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन का नेतृत्व लेखपाल संघ के तहसील मंत्री श्यामानंद सागर ने किया।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। चेतावनी देते हुए उन्होंने बताया कि अगर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। आगामी 8 दिसंबर को लेखपाल प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और सांसदों के आवास पर धरना देकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे।
प्रदर्शन में लेखपाल रामदयाल मौर्य, राजेश सिंह, नीतिका सिंह, शक्ति कौशल, दयाशंकर सिंह सहित कई अन्य लेखपाल मौजूद रहे।




