चौबेपुर में मिली 1200 वर्ष पुरानी एकमुखी शिवलिंग ग्रामीणों ने प्रो. वसंत शिंदे को सौंपी,

चौबेपुर में मिली 1200 वर्ष पुरानी एकमुखी शिवलिंग ग्रामीणों ने प्रो. वसंत शिंदे को सौंपी, लोथल म्यूजियम भेजने की तैयारी शुरू

 

चौबेपुर (वाराणसी)। शनिवार की सुबह चौबेपुर के ग्रामीणों ने गंगा तट से प्राप्त लगभग 1200 वर्ष पुरानी एकमुखी शिवलिंग को एनएचएमसी के डायरेक्टर जनरल प्रोफेसर वसंत शिंदे को हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच औपचारिक रूप से सौंपा। इस धरोहर को सौंपने वालों में कालिका प्रसाद जायसवाल, राकेश उपाध्याय, सुकृत उपाध्याय, गौरी शंकर यादव, करिया राम, अजित कुमार तिवारी, ओमप्रकाश चौबे, ललित प्रकाश चौबे और राजकुमार कन्नौजिया शामिल रहे।

प्रो. वसंत शिंदे ने प्रतिमा को प्रतिहार कालीन कला का उत्कृष्ट नमूना बताते हुए कहा कि इसे लोथल म्यूजियम में संरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे शोधकर्ता, विद्यार्थी और आम दर्शक चौबेपुर की इस महत्वपूर्ण विरासत को समझ सकेंगे। उन्होंने ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने धरोहर की रक्षा कर एक मिसाल पेश की है।

 

इस अवसर पर प्रोफेसर राकेश उपाध्याय ने चौबेपुर की संस्कृति, पुरातात्विक महत्व और इलाके की प्राचीन परंपराओं पर प्रकाश डालते हुए इसे “ऐतिहासिक क्षण” बताया।

रिटायर्ड डीआरएम ओमप्रकाश चौबे ने चंद्रावती व बैराट जैसे स्थलों पर भी पुरातात्विक सर्वेक्षण की जरूरत बताई।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से—

प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे, कृषि वैज्ञानिक अखिलेश चौबे, अतुल चतुर्वेदी, विनोद चतुर्वेदी, अपूर्व कुमार तिवारी, मनीष सिंह (प्रधान), दिलीप सेठ, संतोष कन्नौजिया, दुष्यंत सिंह, वकील यादव, मनोज जी, जयप्रकाश सिंह, पूर्व प्रधान सौरभ तिवारी, सुनील जी, महेश जी, शारदा चतुर्वेदी, रमेश तिवारी, अजय गुप्ता ‘अकेला’, दिलीप चौबे, अवधेश दुबे, रमेश उपाध्याय, रुद्र नारायण चौबे, रामप्रकाश पाण्डेय, ओंकार चौबे, पवन सिंह व अजय जी शामिल रहे।

 

कार्यक्रम के बाद शिवलिंग को सुरक्षित पैक कर लोथल भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई। समापन मधु चतुर्वेदी द्वारा प्रस्तुत शिव रुद्राष्टकम के सुमधुर गायन से हुआ।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान