स्वर्वेद महामंदिर धाम में 102वां वार्षिकोत्सव मंगल से, भक्तिमय माहौल में उमड़ रहे श्रद्धालु

स्वर्वेद महामंदिर धाम में 102वां वार्षिकोत्सव मंगल से, भक्तिमय माहौल में उमड़ रहे श्रद्धालु

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर। स्वर्वेद महामंदिर धाम उमरहा में विहंगम योग के 102वें वर्षिकोत्सव का उल्लास चरम पर है। धाम परिसर भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर है और देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

मंगलवार प्रातः 7 बजे ध्वजारोहण के साथ उद्घाटन सत्र का शुभारंभ होगा। इसके बाद संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज अपने आशीर्वचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन देंगे।

इसके उपरांत आश्रम के प्रशिक्षित योगाचार्य साधकों के लिए निःशुल्क योगासन, प्राणायाम और ध्यान सत्र संचालित करेंगे। इन सत्रों का उद्देश्य साधकों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती प्रदान करना बताया गया है।

दोपहर 2 बजे नए जिज्ञासुओं के लिए विहंगम योग की क्रियात्मक ज्ञान-दीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें साधना के गूढ़ रहस्यों को सरल और व्यवहारिक रूप में समझाया जाएगा।

सायं 4 बजे से सांस्कृतिक एवं भक्तिमय कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें देशभर के लोक-नृत्य, भजन-गायन, साहब कबीर तथा सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की रचनाओं की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रहेंगी। गुरुकुलम के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मल्लखंभ व अन्य विशेष कार्यक्रम भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    शोध-पत्र लेखन एवं क्रियान्वयन पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, शिक्षकों के कौशल विकास पर जोर   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी, 10 अगस्त: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर…

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में कोर्ट ने शर्तों के साथ दी राहत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    सावन के दूसरे शनिवार पर ‘संकल्प अन्न क्षेत्र’ का 225वां सेवा सप्ताह, श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला ने परिवार संग मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक