डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने हाईवे पर किया जाम

डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, परिजनों ने हाईवे पर किया जाम

रोहनिया। राजातालाब थाना क्षेत्र में रविवार सुबह हाईवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड पर दर्दनाक हादसा हो गया। राजातालाब से मोहनसराय की ओर जा रहे डंपर की चपेट में आने से मिर्जापुर जिले के दियाव गांव निवासी साइकिल सवार 45 वर्षीय मजदूर जुगुनू हरिजन की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद डंपर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आक्रोशित होकर प्रयागराज–वाराणसी हाईवे पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। वे डंपर चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। चक्का जाम से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, स्थिति करीब दो घंटे तक जटिल बनी रही।

सूचना पाकर एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव और थाना प्रभारी दयाराम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

हादसे के बाद मृतक की पत्नी चंदा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जुगुनू हरिजन अपनी पत्नी, एक बेटे और एक बेटी के भरण–पोषण का सहारा थे और रोज की तरह मजदूरी के लिए घर से निकले थे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान