दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के तहत ध्वस्तीकरण फिर शुरू, सुरक्षा घेरे में पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई

दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के तहत ध्वस्तीकरण फिर शुरू, सुरक्षा घेरे में पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई

वाराणसी। दालमंडी क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी की ध्वस्तीकरण कार्रवाई शनिवार दोपहर एक बजे पुनः शुरू की गई। टीम ने सत्तार मार्केट स्थित डी-50/209 डी-1 नंबर के चार मंजिला भवन पर कार्रवाई की, जिसमें 14 कमरे और 14 गोदाम शामिल बताए गए। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार का विरोध नहीं हुआ।

पूरे इलाके में आरआरएफ, पीएसी और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की गई थी। दोनों ओर से मार्गों को बंद कर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता रखा गया। असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस अतुल अंजन त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शुक्रवार को इमरान उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर अफवाह फैलाने या अफरातफरी करने वालों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीडब्ल्यूडी के अनुसार, ध्वस्तीकरण से पहले भवन मालिकों का विवरण दर्ज कर उन्हें मुआवजा उपलब्ध कराया जा चुका था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सड़क चौड़ीकरण कार्य में बाधा डालने के आरोप में सपा के पूर्व महानगर सचिव इमरान अहमद को चौक पुलिस ने दालमंडी से गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी मिलते ही सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाने पहुंचकर विरोध जताने लगे, किंतु पुलिस ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए सभी को थाने से हटवा दिया।

दो दिन पूर्व वीडीए के जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति ने इमरान उर्फ बबलू, मोहम्मद सलीम सहित 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ चौक थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। चौक इंस्पेक्टर दिलीप कुमार मिश्रा के अनुसार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। भीड़ से बचने के लिए इमरान को बाइक से थाने ले जाया गया था।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    सनातन एवं वैष्णव परंपरा में राधा रानी को श्रीकृष्ण की परम आध्यात्मिक शक्ति के रूप में माना गया, निःस्वार्थ भक्ति और समर्पण का संदेश देता है पर्व     रिपोर्ट…

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    राधा अष्टमी: राधारानी के प्राकट्य और दिव्य प्रेम-भक्ति का पर्व

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान